क्षेत्रीय
13-Mar-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। शहर में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग को मिली सूचना के आधार पर सिरगिट्टी और कोनी क्षेत्र में दबिश देकर अवैध रूप से रखे गए 100 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान रिफिलिंग के उपकरण और तौल मशीन भी बरामद की गई।खाद्य विभाग के फूड कंट्रोलर के निर्देश पर एएफओ राजीव लोचन तिवारी और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से गैस सिलेंडर का भंडारण और रिफिलिंग की आशंका के चलते संबंधित दुकानों को सील कर दिया गया है। - सिरगिट्टी में दुकान का ताला तोडकऱ बरामद हुए सिलेंडर सिरगिट्टी के बन्नाक चौक के पास प्राइमरी स्कूल की बाउंड्री वाल से लगी दो शटर वाली दुकान में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर भंडारित होने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान दुकान लावारिस पाई गई। इसके बाद पुलिस को बुलाकर उपस्थित गवाहों के सामने दुकान का ताला तोड़ा गया।दुकान के अंदर से कुल 61 घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिनमें 5 घरेलू सिलेंडर भरे हुए पाए गए। कार्रवाई के बाद दुकान को फिर से ताला लगाकर सील कर दिया गया है। - कोनी में भी बड़ी मात्रा में सिलेंडर जब्त इसी कार्रवाई के दौरान कोनी क्षेत्र में श्रवण साहू के यहां से भी बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर बरामद किए गए। जांच के दौरान वहां से 55 सिलेंडर मिले, जिन्हें विभाग ने जब्त कर लिया है।खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और रिफिलिंग पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मनोज राज 13 मार्च 2026