राजगढ़(ईएमएस)l कृषि विज्ञान केन्द्र राजगढ़ में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को 22वीं किश्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राजगढ़ जिले के 2,48,700 किसानों के खाते में 49 करोड़ 77 लाख रूपये राशि जिले के किसानो के खाते में प्राप्त हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रघुनन्दन शर्मा रहें। साथ ही कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. सुरेन्द्र कुमार कौषिक, उप संचालक कृषि सचिन जैन, एस.एल.आर. चतुवेदी सहित जिल के प्रगतिशील कृषक सहित 90 कृषक शामिल हुये। कार्यक्रम में उप संचालक कृषि श्री जैन द्वारा कृषको को प्राकृतिक खेती, नरवाई प्रबंधन, धरती माता बचाओ कार्यक्रम, गेहूं की उन्नत प्रजातियां, स्प्रिंकलर, ड्रिप, मिनी ड्रिप से सिंचाई प्रबंधन की जानकारी दी। इस कार्यक्रम के लाईव प्रसारण के प्रदर्शन में वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी श्रीमति गजाला खान में सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. लाल सिंह तथा सुश्री इतिश्री राठौर द्वारा किया गया। निखिल/राजगढ़/13/3/2026