बिलासपुर (ईएमएस)। इंटरनेशनल वुमेंस डे के अवसर पर जिला महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित समारोह में समाजसेवी सुनिता सिंह को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। 8 मार्च को स्थानीय जल संसाधन सभागार में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे अमर अग्रवाल शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपक सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता रौशन सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश सिंह ने की। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी किरन ने सुनीता सिंह को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। सुनीता सिंह को समाज सेवा और विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। इससे पूर्व वे निर्वाचन कार्य के दौरान बूथ लेवल ऑफिसर के रूप में भी उल्लेखनीय कार्य कर चुकी हैं, जिसके लिए उन्हें कलेक्टर संजय अग्रवाल द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। सुनीता सिंह अपनी संस्था हितार्थ एक सेवा के माध्यम से विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। समारोह में विभाग के अधिकारी, सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मनोज राज 13 मार्च 2026