सैसमन और बुमराह को संयुक्त रुप से दूसरा नंबर दिया सिडनी (ईएमएस)। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने टी20 विश्वकप के शीर्ष पांच खिलाड़ियों के नाम बताये हैं। हैरानी की बात है कि पोंटिंग की इस सूची में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और बल्लेबाज संजू सैमसन को शीर्ष स्थान नहीं मिल पाया है जबकि भारतीय टीम की खिताबी जीत में इनका सबसे अधिक योगदान था। बुमराह फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच जबकि सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। पोटिंग ने अपनी सूची में इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स को नंबर एक स्थान पर रखा है। पोटिंग ने अपनी इस लिस्ट में जैक्स को 10 अंक देकर शीर्ष पर रखा है। पोटिंग की इस सूची में सैमसन और बुमराह के अलावा पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान, न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट भी शामिल हैं। पोटिंग के अनुसार जैक्स के अच्छे प्रदर्शन के कारण ही इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल तक पहुंच पाई थी हालांकि यहां उसे भारतीय टीम से हार का सामना करना पड़ा था। जैक्स ने इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाते हुए 4 प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड जीते थे। पोटिंग ने सैमसन और बुमराह को 9.5 रेटिंग दिये हैं सैमसन 321 रनों के साथ इस टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्हें केवल 5 ही मैच खेलने का अवसर मिला। वहीं जसप्रीत बुमराह संयुक्त रूप से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। पोटिंग ने इसके अलावा न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट को 9 रेटिंग अंक देकर चौथे स्थान पर रखा है। वहीं पाक के फरहान पांचवे नंबर पर रहे। पोंटिंग ने उन्हें 8.5 रेटिंग दी। फरहान ने सबसे अधिक 383 रन बनाए। वह एक टी20 वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, वहीं इस टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने दो शतक भी ठोके। हालांकि उनकी टीम को सुपर-8 से ही बाहर होना पड़ा। पोटिंग ने इसके अलावा न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट को 9 रेटिंग दी। ईएमएस 13 मार्च 2026