गढ़वा(ईएमएस)।गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कैशर रजा के खिलाफ वित्तीय अनियमितता के आरोप में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची को पत्र लिखकर कार्रवाई की अनुशंसा की है।पत्र में डीसी ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये जिले के 26 पीएमश्री विद्यालयों में विभिन्न कार्यों के लिये राशि उपलब्ध करायी गयी थी।उसमें 2.80 करोड़ रूपये की राशि नियम के विरुद्ध बिना निविदा के ही खर्च कर दी गयी। जबकि अभी वे कार्य पूरे भी नहीं हुये हैं। जिन जिन कार्यों के लिये यह राशि दी गयी, वे कार्य नहीं हुये हैं।शिकायत मिलने पर गढ़वा एसी की अध्यक्षता में एक जाँच समिति बनाई गयी थी।जाँच में आरोप सही पाये जाने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई (उपायुक्त गोपनीय कार्यालय पत्रांक 555)के लिये अनुशंसा की गयी है। कर्मवीर सिंह/13मार्च/26