क्षेत्रीय
13-Mar-2026


रांची(ईएमएस)। पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शुक्रवार को सात राज्यों के यूनिसेफ प्रतिनिधि ने विद्यालय का निरीक्षण किया। जिसमें छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, प. बंगाल, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और झारखंड के यूनिसेफ मुख्य प्रतिनिधि ने विद्यालय परिसर, छात्रावास, इको क्लब, जलसेना, ऊर्जा ऑडिट, कचड़ा प्रबंधन, महामारी कक्ष, स्वच्छता, लैब, लाइब्रेरी, गार्डेन, आर्चरी इत्यादि का परिभ्रमण किया। विद्यालय की बाल संसद छात्राओं के क्रियाकला और छात्राओं के आत्मविश्वास देखकर टीम बहुत प्रभावित हुई। बाल संसद के प्रधानमंत्री अलका कुमारी, इको क्लब की रिया सिंह, रबीना कुमारी, नीतू कुमारी की सक्रियता की दूसरे राज्यों से आए हुए प्रतिनिधि ने प्रशंसा की और इस विद्यालय के क्रियाकलापों का अपने राज्य में लागू करने की बात कही।टीम ने कहा कि राज्य में कस्तूरबा गांधी विद्यालय का मॉडल अन्य राज्यों से बेहतर है और यह विद्यालय अन्य अभी विद्यालयों के लिए आदर्श है। इसके पूर्व 10 मार्च को यूनिसेफ के चीफ अफ्रीकन मूल के पोलूस वर्कने ने भी विद्यालय का भ्रमण कर छात्राओं की प्रशंसा की थी। मौके पर झारखंड राज्य के यूनिसेफ से गौरव वर्मा, नागेश परिहार, सुधाकर रेडी, वीके सतपति, वॉर्डन सरोजिनी टोप्पो, शशिबाड़ा, सौरभ सिंह, राजाराम लोहरा और कृष्ण चंद्र महतो आदि मौजूद थे। कर्मवीर सिंह/13मार्च/26