क्षेत्रीय
13-Mar-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 20 पर सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में डॉक्टरों द्वारा सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही जिन सफाई मित्रों का स्वास्थ्य ठीक नहीं मिला उन्हें दवाईयां आदि लिखी गईं। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार सभी सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। जिसके तहत क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 20 पर वार्ड क्रमांक 47, 48, 51, 53 के सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी किशोर चौहान, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी रामचंद्र धौलपुरिया आदि मौजूद रहे।