भोपाल(ईएमएस)। एम्स भोपाल लगातार चिकित्सा सेवाओं और समाज के लिए उपयोगी कार्यों में नई ऊँचाइयाँ स्थापित कर रहा है। इसी क्रम में, एम्स भोपाल में 17 वर्षीय स्वर्गीय अरुण आदिवासी का नेत्रदान किया गया। उनके पिता जमुना प्रसाद और परिवार के सदस्यों ने इस नेक कार्य का निर्णय लिया, जिससे किसी के जीवन में प्रकाश फैलाया जा सके। नेत्रदान प्रक्रिया में एम्स भोपाल के ऑपथैल्मोलॉजी विभाग की नेत्र बैंक टीम ने मुख्य भूमिका निभाई। रेड ट्राइज ट्रॉमा इमरजेंसी टीम, ऑन ड्यूटी नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों ने पूरी प्रक्रिया में सहयोग किया। नेत्र बैंक टीम ने परिवार को नेत्रदान के महत्व और प्रक्रिया की जानकारी दी। परिवार ने सहमति देने के बाद नेत्रदान पूरी तरह से संपन्न किया। इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) भावना शर्मा (प्रमुख, ऑपथैल्मोलॉजी विभाग) ने कहा, नेत्रदान एक ऐसा कार्य है जो किसी के जीवन में रोशनी भर सकता है। उन्होंने डोनर के परिवार को इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद दिया। हरि प्रसाद पाल / 13 मार्च, 2026