क्षेत्रीय
13-Mar-2026


खरगोन (ईएमएस)। सिक्ख समाज के वरिष्ठ समाजसेवी स्व. राजेंद्रपाल सिंह गांधी की पुण्य स्मृति में 15 मार्च को श्री गुरुद्वारा साहेब में विशेष कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। इसमें कीर्तनी जत्थे द्वारा स्व. गांधी को शबद कीर्तन एवं गुरमत विचारों के माध्यम से श्रद्धांजलि देते हुए उनके सेवा कार्यो के लिए याद किया जाएगा। श्री गुरुसिंघ सभा के प्रधान हरचरण सिंह भाटिया, सेक्रेटरी कमलजीत सिंह गांधी ने बताया कि स्व. गांधी समाज के सक्रिय समाजसेवी थे, उनके सेवाकार्यो को याद करने के निमित्त उनकी पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में उक्त कीर्तन दरबार का आयोजन किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के चम्बे से भाई कमलदीप सिंह, निमाड़ के प्रसिद्ध गुरमत प्रचारक ज्ञानी जसबीर सिंह राणा विशेष तौर पर इस आयोजन में शामिल होकर गुरबाणी की अमृत वर्षा करेंगे। लंगर कमेटी प्रधान जसबीर सिंह भाटिया एवं स्त्री सत्संग जत्थे कि प्रमुख रानू सैनी ने बताया कि संगत को गुरबाणी कीर्तन एवं गुरमत विचारों से जोडऩे के लिए यह विशेष आयोजन गांधी परिवार द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान गुरु की अटूट लंगर कि सेवा भी होगी। सभा के संरक्षक मंजीत सिंह चावला, खजांची गुरुभजन सिंह भाटिया, मीतप्रधान मनवीर सिंह भाटिया, त्रिलोचन सिंह भाटिया, राजा भाटिया सहित स्त्री सत्संग जत्थे द्वारा समाजजनों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों से आयोजन में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। 13 मार्च 2026 ईएमएस