राज्य
15-Mar-2026


भोपाल(ईएमएस)। परवलिया सड़क पुलिस ने 11वीं कक्षा की छात्रा की शिकायत पर मौसेरे भाई के पर छेड़छाड़, मारपीट व पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी ने परीक्षा देने गई छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। पिता को जब इस बात की जानकारी हुई तो वह शिकायत लेकर शुजालपुर पहुंचे। आरोपी ने वहां छात्रा के पिता से भी जमकर मारपीट की। पुलिस के मुताबिक साढ़े 15 वर्षीय 11वीं कक्षा की छात्रा दो मार्च को परीक्षा देने परवलिया के निजी स्कूल गई थी। वहां उसका मौसेरा भाई भी पहुंच गया। दोनों के बीच पहले से बातचीत होती थी। वहां उसने किशोरी को स्कूल के पीछे बुलाकर अश्लील हरकतें कीं। आरोपी ने धमकी दी कि यदि इसकी जानकारी किसी को दी तो वह जान से मार देगा। घटना के बाद वह बार-बार किशोरी को फोन लगाकर परेशान कर रहा था। तंग आकर पीड़िता ने दो दिन पहले अपने पिता को सारी बात बता दी। पिता आरोपी की शिकायत लेकर उसके घर शुजालपुर जा पहुंचे। आरोपी ने वहां छात्रा के पिता से भी जमकर मारपीट की। इसके बाद वह पुलिस के पास पहुचें जहॉ मौसेरे भाई पर छेड़छाड़, मारपीट व पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जुनेद / 15 मार्च