राज्य
15-Mar-2026


भोपाल(ईएमएस)। कटारा हिल्स थाना इलाके की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सूने घर पर चोरों ने धावा बोलकर सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी कुल सवा दो लाख रुपए का माल साफ कर दिया। अब शिकायत के बाद पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कटारा हिल्स थाना पुलिस ने बताया, 167, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में वरुण गुप्ता निवास करते हैं। वे प्राइवेट जॉब करते हैं, उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है कि बीती 12 मार्च को वे अपनी ससुराल रतलाम में समारोह में शामिल होने परिवार सहित गए थे। इस दौरान अज्ञात चोरों ने घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अलमारी में रखे जेवरात और नगद राशि सहित कुल दो लाख 10 हजार रुपए का सामान लेकर भाग गए। जुनेद / 15 मार्च