भोपाल(ईएमएस)। शहर के लालघाटी इलाके में तेज रफ्तार बस ने ऑटो चालक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायल को हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने टक्कर मारने वाली बस की तलाश शुरू कर दी है। कोहेफिजा थाना पुलिस के मुताबिक बरेला गांव लालघाटी निवासी इकबाल पिता मोहम्मद अतीक (60) सवारी ऑटो चलाते थे। शनिवार सुबह वह एचपी पेट्रोल पंप लालघाटी के पास ऑटो लेकर सवारी का इंतजार कर रहे थे। तभी बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। हादसे के बाद दोस्त ने उन्हें हमीदिया पहुंचाया। जहां उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। वहीं, श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी थी। उसे इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां शनिवार-रविवार की दरमियानी देर रात ढाई बजे युवक की मौत हो गई। जुनेद / 15 मार्च