राज्य
15-Mar-2026


इन्दौर (ईएमएस) आगामी 20 से 23 मार्च तक दिगंबर जैन सोशल ग्रुप एकता ने अपने सदस्यों के लिए राजस्थान स्थित अतिशयकारी महावीरजी की धार्मिक यात्रा आयोजित की है। अध्यक्ष महावीर सिंघई, महामंत्री ऋषि जैन और कोषाध्यक्ष नीलेश जैन ने बताया कि यात्रा के मुख्य संघपति ग्रुप के संस्थापक पीयूष खुशबू रावका और राहुल-खुशबू सेठी होंगे। और इसमें ग्रुप के 101 सदस्य शामिल होंगे। यात्रा की शुरुआत 20 मार्च को अपराह्न चार बजे होगी जिसके बाद 21 मार्च को पहले वहां के सभी प्रमुख मंदिरों के दर्शन करेंगे। शाम को महाआरती और भजन संध्या के बाद रात नौ बजे सवाई माधोपुर के लिए बस से रवाना होंगे। तत्पश्चात 23 मार्च को सुबह आठ बजे इंदौर स्टेशन पर यात्रा का समापन होगा। आनंद पुरोहित/ 15 मार्च 2026