क्षेत्रीय
15-Mar-2026


तेजी से चल रहा मूल्यांकन कार्य, तैयारी के लिए मिलेंगे लगभग १५ से २० दिन छिंदवाड़ा (ईएमएस)। माध्यमिक शिक्षा मंंडल की कक्षा दसवीं और बारहवीं दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा समाप्त हो चुकी है। जिसके बाद अब विद्यार्थी परिणामों का इंतजार कर रहे है। शिक्षा विभाग द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि बोर्ड कक्षाओं के परीक्षा परिणाम अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में जारी हो सकते है। अधिकारी का कहना है कि संभवता १४ अप्रैल को मंडल परीक्षा परिणामों की घोषणा कर सकता है। वहीं उन्होंने बताया है कि मूल्यांकन कार्य तेजी से किया जा रहा है। २३ मार्च से मूल्यांकन के चौथे व अंतिम चरण की शुरूआत की जाएगी। उन्होंने बताया है कि इस बार परिणाम जल्दी घोषित करने का उद्देश्य विद्यार्थियों को दूसरी परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय देना है। बोर्ड की द्वितीय परीक्षा सात मई से होनी है, जबकि पिछले वर्ष यह परीक्षा जुलाई में हुई थी। यदि परिणाम 14-15 अप्रैल तक घोषित हो जाता है तो अनुत्तीर्ण, पूरक अथवा श्रेणी सुधार के इच्छुक विद्यार्थियों को तैयारी के लिए लगभग 20 दिन मिल जाएंगे। इसी वजह से इस बार परिणाम जल्दी घोषित किए जाएंगे। ईएमएस/मोहने/ 15 मार्च 2026