छिंदवाड़ा (ईएमएस)। श्री राम रथ यात्रा समिति की द्वितीय महत्वपूर्ण बैठक रविवार को पुराने पंजाब भवन में आयोजित की गई। जानकारी देते हुए अधिवक्ता अंशुल शुक्ल ने बताया है कि बैठक में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्रीराम नवमी के अवसर पर निकलने वाली श्रीराम रथ यात्रा के भव्य आयोजन हेतु समिति सदस्यों द्वारा चर्चा कर रूपरेखा बनाई गई। 27 मार्च रामनवमी को निकालने वाली श्रीराम रथ यात्रा के भव्यता पूर्ण आयोजन के साथ ही रथ यात्रा मार्ग की साज सज्जा, श्रीराम दरबार का भव्य श्रंगार, यात्रा पूर्व प्रचार प्रसार एवं विभिन्न स्थानों पर प्रभु श्री राम लक्ष्मण जानकी एवं हनुमान जी के रथ का भव्य स्वागत पूजन हेतु समिति सदस्यों एवं उपस्थित सनातनी जनों द्वारा सुझाव दिए गए। बैठक में सभी वरिष्ठ जनों द्वारा निर्णय लिया गया कि श्री राम रथ यात्रा में सनातन धर्म के विभिन्न समाजों को आमंत्रित कर उनकी सहभागिता लेकर हिंदुत्व की भावना को प्रबल करने का प्रयास श्री राम रथ यात्रा समिति द्वारा किया जाएगा। ईएमएस/मोहने/ 15 मार्च 2026