क्षेत्रीय
15-Mar-2026
...


फिरोजाबाद(ईएमएस) यूपी सरकार के टूरिज्म मिनिस्टर जयवीर सिंह ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर एक बार फिर निशाना साधा है ।फिरोजाबाद में मीडिया से बात करते हुए पर्यटन मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव जनता के हितों की बात करने की बजाय ट्विटर हैंडल से नया शिगूफा फैलाते रहते है।उन्होंने यह भी दावा किया कि देश मे गैस की कोई कमी नहीं है.जो प्रतिबंधित रास्ता है उससे भी हमारे जहाज गुजर रहे है।केबिनेट मंत्री जयवीर सिंह रविवार को फिरोजाबाद में थे जहां उन्होंने बीजेपी नेता अवधेश पाठक की मां के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि के बाद उन्होंने मीडिया से बात की और गैस की किल्लत पर सरकार का पक्ष रखा साथ ही दावा किया कि सरकार गैस के मुद्दे पर गंभीर है। नागरिकों को कोई कोई तकलीफ नहीं होने दी जायेगी। ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध को लेकर उत्पन्न गैस की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि विश्व मे सबसे अच्छी स्थिति भारत की है।उन्होंने कहा कि गैस के जहाज लगातार भारत मे आ रहे है.जो प्रतिबंधित रास्ता है उससे भी जहाज आ रहे है।एक जहाज आ चुका है,अन्य कई जहाज आ रहे है.अखिलेश यादव के अफवाह वाले बयान पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें जनता के हित में राजनीति करनी चाहिए न कि ट्वीटर हैंडल पर ऊल जलूस बातें कर नया शिगूफा फैलाना चाहिए। विपक्ष में नेता प्रतिपक्ष के व्यवहार पर उन्होंने कहा कि विपक्ष का रवैये हमेशा गलत रहा है।चाहे वह सुरक्षा का मुद्दा ही क्यों न हो। ईएमएस