क्षेत्रीय
ग्वालियर ( ईएमएस ) | झूलेलाल कल्चरल सोसाइटी ग्रेटर की ओर से चेट्रीचंद्र के पावन अवसर पर सिंधी हास्य एवं रंगारंग कार्यक्रम 17 मार्च को शाम 7:30 बजे चैंबर आफ कामर्स में आयोजित किया जाएगा। इस. कार्यक्रम में सिंधी हास्य कलाकार परमानंद प्यासी, अहमदाबाद (गुजरात) प्रस्तुति देंगे। वहीं सिंधी रंगारंग कार्यक्रम में गायिका सोनिया निहलानी, अहमदाबाद अपनी यादगार प्रस्तुति देंगी। इस दौरान वे सदस्यों की पसंद के सिंधी गाने भी सुनाएंगी। पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में समाज की प्रसिद्ध पांच मित्र जोड़ियों का सम्मानित किया जाएगा। इनका चयन पहले ही कर लिया गया है।