इन्दौर (ईएमएस) रिटायर्ड जस्टिस लाल सिंह भाटी, महामंडलेश्वर दादू महाराज, शिशुकुंज एकेडमी के डायरेक्टर रमेश जोशी एवं स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल के मुख्य आतिथ्य में स्थानीय प्रीतमलाल दुआ सभागृह में आयोजित एक शपथ ग्रहण समारोह में सक्रिय मानव अधिकार एवं न्याय संस्थान की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण कर पदभार ग्रहण किया। बद्री वर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. संगीता मेंदोलिया ने राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय प्रभारी, शहर अध्यक्ष विक्रांत ओबेरॉय, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप गोगे ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर नवीन सदस्यों को सदस्यता भी प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन कामना जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय संरक्षक गुरुदेव कैलाश राठौर के संरक्षण में आयोजित किया गया तथा आभार प्रदर्शन लोकेंद्र सिंह राठौर द्वारा किया गया। आनंद पुरोहित/ 16 मार्च 2026