राज्य
16-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) ऑल इंडिया बैंक रिटायरिज फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएम देशपांडे, राष्ट्रीय महासचिव शरबत चंद जैन की उपस्थिति में सम्पन्न हुई जिसमें देश के सभी राज्यों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में बैंक सेवानिवृत्त के हितों, अधिकारों की रक्षा हेतु महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में बैंक रिटायरिज के हितों से संबंधित सभी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई व विभिन्न मांगों जिसमें मुख्य रूप से रिजर्व बैंक की तर्ज पर पेंशन सुधार, आईबीए से सीधे वार्ता हेतु संगठन को अधिकृत करना, इत्यादि शामिल है। इन मांगों की पूर्णता हेतु भी कार्य योजना बनाई गई। बैठक में बताया गया कि सरकार का ध्यान आकर्षित करने हेतु व सभी लंबित मांगों की पूर्णता हेतु सभी राज्यो में संगठन द्वारा धरना प्रदर्शन, सांसदों को विस्तृत ज्ञापन दिए जा रहे है। आनंद पुरोहित/ 16 मार्च 2026