राज्य
* पिकअप और ट्रक में हुई जानलेवा भिड़ंत कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले के ग्राम नुनेरा क्षेत्र अंतर्गत हुए सड़क हासे में एक वाहन चालक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी। पिकअप और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में मृतक पिकअप चालक की पहचान खीकराम यादव के रूप में की गयी हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार 15 मार्च रविवार को पिकअप और ट्रक आमने-सामने से टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। 16 मार्च / मित्तल