राज्य
16-Mar-2026
...


* समय रहते पा लिया गया आग पर काबू कोरबा (ईएमएस) जानकारी के अनुसार कोरबा अंचल स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की ट्रांसपोर्ट नगर अशोक वाटिका के सामने स्थित मुख्य शाखा के ऊपरी मंजिल में आग लगने की घटना घटित हुई। बताया जा रहा हैं की रविवार को देर शाम बैंक के दूसरे मंजिल पर आग लग गई। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है, किंतु इसकी जानकारी आसपास के लोगों को होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। बैंक से जुड़े लोगों को अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग का वाहन मौके पर पहुंचा और भड़कने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। 16 मार्च / मित्तल