क्षेत्रीय
16-Mar-2026
...


1 साल से बेटो को लेकर अलग रह रही है पत्नि, परिजनो ने जताई अनहोनी की आंशका - पुलिस को पीएम रिर्पोट का इंतेजार भोपाल(ईएमएस)। शहर के कजलीखेड़ा थाना इलाके में रहने वाले एक केमिस्ट की संदिग्ध हालात में मौत हो जाने की घटना प्रकाश में आई है। उनकी लाश सोमवार अलसुबह उनके घर में मिली। शव की हालत को देखते हुए मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है, वहीं आगे की जांच शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार गेहूंखेड़ा में स्थित मकान में अकेले रहने वाले पदम सोलंकी (42) पिता रमेशचंद सोलंकी अरेरा कॉलोनी के एक अस्पताल के मेडिकल स्टोर में काम करते थे। उनके परिवार में पत्नि सहित दो बेटे है, बताया गया है की पारिवारिक कारणो के चलते बेटे और पत्नी बीते करीब एक साल से उनसे अलग रह रहे हैं। इस बात को लेकर पदम काफी मानसिक तनाव में आकर अधिक शराब पीने लगे थे। उनके भतीजे महेंद्र का आरोप है, कि अकेले रहने वाले उनके चाचा पदम के शरीर पर चोटों के निशान नजर आये हैं। उनके सिर में भी चोट के निशान के साथ ही हाथ पर जलने जैसे फफोले पड़ गए हैं। पीठ में भी नील के निशान मिले हैं। जिससे आंशका है की उनके साथ कोई अनहोनी हुई है। परिजनो ने उनकी हत्या की आशंका जताई है। उसका यह भी कहना है कि चाचा-चाची के बीच आए दिन विवाद होते थे। चाची एक अन्य युवक के बहकावे में आने के बाद अलग रहने लगी और बच्चों को भी अपने साथ ले गई हैं। जॉच कर रही पुलिस टीम का कहना है, कि फूल पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण साफ हो सकेगा जिसके आधार पर आगे की जॉच की दिशा तय की जायेगी। जुनेद / 16 मार्च