क्षेत्रीय
16-Mar-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। राजधानी में पीपुल्स विश्वविद्यालय और एम्स हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी देने के बाद अब अज्ञात आरोपी द्वारा एमपी नगर में स्थित नापतौल विभाग के कार्यालय को साइनाइड गैस से उड़ाने की धमकी दिये देने का मामला सामने आया है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद विभाग में अफरा-तफरी मच गई। और कर्मचारी कार्यालय छोड़कर बाहर बैठे नजर आए। सूचना मिलने पर पहुचीं बम डिस्पोजल स्कॉड सहित पुलिस की टीम ने मौके पर सर्चिंग की। लेकिन कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब नौ बजे ई-मेल के माध्यम से धमकी मिली थी। जिसमें बताया गया था कि नापतौल विभाग भोपाल में साइनाइड गैस से भरे 16 सिलेंडर रख दिए गए हैं। दोपहर एक बजे वह फटेंगे। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ बस स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंच गई थी। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। हालांकि सर्चिंग में धमकी झूठी पाई गई। क्योंकि मौके पर किसी तरह के कोई सिलेंडर नहीं मिले। गौरतलब है कि इससे पहले पीपुल्स विश्वविद्यालय और एम्स को भी बम से उड़ाने के धमकी भरे मेल मिले थे, लेकिन बाद में वह सूचना भी गलत निकली थी। उन दोनो धमकी भरे मामलो की जॉच जारी है, हालांकि अब तक पुलिस ई-मेल करने वाले अज्ञात आरोपी को पकड़ नहीं सकी है। फिलहाल पुलिस नापतौल विभाग को उड़ाने की धमकी दिये जाने के मामले की जांच में जुटी है। जुनेद / 16 मार्च