कार में सामान रखते समय मोबाइल झपट कर हुए फरार भोपाल(ईएमएस)। नये शहर के शाहपुरा थाना इलाके में बैखौफ बदमाशों ने एयरफोर्स के रिटायर्ड कैप्टन को अपना निशाना बनाते हुए उसके हाथ से मोबाइल फोन झपटा और तेजी से चपंत हो गए। घटना के समय फरियादी खरीददारी के बाद सामान कार में रख रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला कायम कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामेश्वर प्रसाद दुबे (57) ने अपनी शिकायत में बताया की वह आकृति ईको सिटी में रहते हैं और वायुसेना से रिटायर्ड कैप्टन हैं। रविवार की रात करीब नौ बजे वह खरीददारी करने के लिए रोहित नगर मार्केट गए थे। यहां दुकान से सामान खरीदने के बाद वह सामान लेकर वापस कार के पास पहुचें और सामान को कार रखने लगे। तभी एक बदमाश दबे पॉच उनके पीछे की और से आया और उनके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भाग निकला। बाद में वे थाने पहुंचे जहॉ उनकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी की पहचान जुटाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। जुनेद / 16 मार्च