राज्य
16-Mar-2026
...


निगम अमले ने स्वतंत्र विचरण करने वाले 20 पशुओं को कांजी हाउस भेजा तथा 03 घायल,बीमार पशुओं को पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया हाका पार्टी ने 20 पशुओं को सड़कों से हटाया भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम द्वारा सड़कों सार्वजनिक स्थलों पर विचरण करने वाले आवारा पशुओं को पकड़कर कांजी हाउसों भेजने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम के गौवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने सोमवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वतंत्र विचरण करने वाले 20 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस में भेजा जबकि 03 घायल, बीमार पशुओं को पशु चिकित्सालय आसरा भेजा। निगम की हाका पार्टी ने 20 पशुओं को सड़कों से हटाया। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम की गोवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने शहर के प्रेमपुरा, सूरज नगर, चेतकब्रिज, वल्लभ भवन, विधानसभा, सेकण्ड स्टॉप, माता मंदिर, बिट्टन मार्केट, शाहपुरा, 1100 क्वाट्र्स, बडवाई, करोंद, बाबा नगर, बावड़ियाकला, मिसरोद, 11 मील, समरधा आदि क्षेत्रों में स्वतंत्र रूप से विचरण कर रहे 20 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस में भेजा जबकि 03 घायल, बीमार पशुओं को पशु चिकित्सालय आसरा भेजने की कार्यवाही की। निगम की हाका पार्टी के दल ने भी विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों पर स्वतंत्र रूप से विचरण कर रहे 20 पशुओं को हांककर सड़कों से हटाने की कार्यवाही की। हरि प्रसाद पाल / 16 मार्च, 2026