राज्य
16-Mar-2026


भोपाल (ईएमएस) । शहर विभिन्‍न दृष्टिकोण से अत्‍यंत संवेदनशील है, भोपाल शहर में स्थित विभिन्‍न सुरक्षा श्रेणी प्राप्‍त व्‍हीआईपी एवं यहां स्थित विभिन्‍न वाईटल इंस्‍टालेशन की सुरक्षा किया जाना अत्‍यंत आवश्‍यक है । भोपाल शहर में काफी संख्‍या में व्‍यक्ति/ लोगो का शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य एवं रोजगार/व्‍यवसाय के लिए आवागमन बना रहता है एवं कई बार इनकी आड़ में आपराधिक तत्‍वों का आवागमन एवं निवास भी होता है । जिनका अपराध में संलिप्‍त रहकर जान-माल के नुकसान होने जैसी स्थिति बनी रहती है । कई बार आतंकवादी एवं कट्टरपंथी संगठन तथा अवैध प्रवासी भी आकर निवास करते है । जिसके लिए इस शहर में आने-जाने वाले, अस्‍थायी निवासरत् व्‍यक्तियों की जानकारी होना जरूरी है । जिसके लिए भोपाल शहर स्थित आवासों में किराये से एवं पेइंगगेस्‍ट के रूप में रहने वाले व्‍यक्तियों तथा यहां पर आवासरत् लोगो के घरों में काम करने वाले नौकर-चाकर, छात्रावास में रह र‍हे छात्र/छात्राओं एवं अन्‍य निवास की जगहों पर रहने वाले व्‍यक्तियों की जानकारी पुलिस प्रशासन को होना आवश्‍यक है । साथ ही भोपाल शहर में आने जाने वाले मुसाफिरों जो कि शहर के विभिन्‍न होटल/लॉज/धर्मशाला/रिसोर्ट/ गेस्‍ट हाउस जैसे प्रतिष्‍ठानों में ठहरते है इनकी जानकारी निर्धारित प्रोफार्मानुसार संधारित की जाना आवश्‍यक है । भोपाल शहर की कानून एवं व्‍यवस्‍था एवं यहां स्थित विभिन्‍न महत्‍वपूर्ण लोकसंपत्तियों तथा मानव जीवन को किसी भी प्रकार से कोई खतरा न हो, इसको रोकने के लिए निम्‍न कार्यवाही किया जाना प्रासंगिक है। जुनेद/16 मार्च2026