क्षेत्रीय
16-Mar-2026
...


खरगोन (ईएमएस)। नगर में बुलेट बाइक पर मॉडिफाइड बाइक पटाखे जैसी आवाजो पर प्रतिबंध कार्यवाही के बाद अब जोमैटो सेवा 10 मिनट में खाना डिलीवर करने का दावा करने के कारण तेज रफ्तार यह बाइकर्स न केवल दुर्घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं बल्कि जोमैटो के नाम पर बगैर रजिस्ट्रेशन नंबर की वाहनों को सरपंच दौड़ा कर लोगों को ब्लैकमेलिंग करने का कार्य भी कर रहे है राधा वल्लभ की दुकान व्यसायी गुलाम मोहम्मद ने बताया कि खरगोन के राधा वल्लभ मार्केट की कई प्रतिष्ठानों पर खाना ऑर्डर के नाम पर जो मोटरबाइक द्वारा तेज रफ्तार से दिन भर बाइकों को दौड़ाया जाते हैं इससे पूर्व भी जोमोटो बाईकर्स द्वारा तेज रफ्तार बगैर रजिस्ट्रेशन बाइक चलाने के कारण कई दुर्घटनाओं को अंजाम दे कर ब्लैकमेलिंग कर चुके हैं नगर के राधावल्लभ स्थित दोपहर 2:00 बजे के लगभग जोमैटो के ब्लैक कलर की पल्सर बाईकर्स चालक द्वारा पल्सर बाईक के चारों ओर लगेज माल वाहन पर अवैध रूप से लगेज रखकर बग़ैर रजिस्ट्रेशन की गाड़ी से अनबैलेंस होकर कार के सामने गिर गए कार चालक द्वारा इंसानियत के चलते उसका हाल चाल लिया किंतुर बाइक सवार तुरंत उठने के बाद बाइकर्स ने अपनी बाइक और खाने का फुड चेक़ किया ख़ुद के शरीर पर और बाइक सहित खाने के ऑडर का नुकसान नही होने के कारण खुद से गलती होने पर चुप चाप वहा से चला गया बाद में कार चालक को रुपये की मांग कर ब्लैकमेलिंग कर धमकी दे डाली जिसकी शिकायत कार मालिक द्वारा थाने पर लिखित में की गई है कार मलिक ने बताया कि मैं दोपहर कार से अपनी फैमिली को लेकर राधावल्लभ मार्केट जा रहा था तब जोमैटो की टीशर्ट पहने काली बाइक सवार द्वारा बाइक के चारों तरफ से ऑर्डर के पैकेट से भरा हुआ बाइक सवार अचानक कार के सामने अनबैलेंस होकर गिर जाता है कार चालक कार से उतरकर बाइकर्स से उठने के बाद उसे हाल-चाल पूछता है बाइक सवार को ना तो चोट आई और ना ही बाइक में कोई ख़राबी और स्क्रेच आया और ना ही कोई चोट लगी और न कोई डिलीवरी ऑर्डर के पार्सल खराब होने के कारण वह बाइकर्स तुरंत वहां से चला गया किंतु कुछ समय बाद मेरे मोबाइल नंबर पर कॉल लगाकर गाली गलौज कर ब्लैकमेल कर रुपये माँग धमकी दी गई इसकी शिकायत कार चालक द्वारा थाने मे लिखित शिकायत की गई और पुलिस से जोमैटो के नाम से 10 मिनट में ऑर्डर करने वाले डिलीवरी बाय के सभी संस्थाओं के बाइकर्स एवं बाइक के रजिस्ट्रेशन की जानकारी लेकर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग को लेकर भविष्य में नगर में कोई भी बड़ी घटना पर अंकुश लगाने की बात की यातायात थाना प्रभारी रमेश सोलंकी ने बताया कि नगर में बाइकों पर मॉडिफाई साइलेंसर लगाने तथा जोमैटो संस्था के बग़ैर रजिस्ट्रेशन वाले बाइक चालकों के संस्थानों पर जाकर जांच कर कार्रवाई की जाएगी नाजिम/16/03/2026