नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली-एनसीआर में मौसम की तो सुबह में थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन दिन गर्मी के बढ़ने की आशंका है। मौसम में मंगलवार को 63 नमी देखी जा सकती है। दिल्ली-एनसीआर के मौसम में अब काफी बदलाव दिखना शुरू हो गया है। जिसका असर वायु गुणवत्ता पर भी पड़ा है। फिलहाल दिल्ली में अब बारिश होने की संभावनाएं भी बढ़ गईं हैं। राजधानी में एक-दो दिन के अंदर आसमान में हल्के-हल्के बादल छाए रहेंगे। अगर बात करें दिल्ली-एनसीआर में मौसम की तो सुबह में थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन दिन गर्मी के बढ़ने की आशंका है। दिल्ली के मौसम में मंगलवार को 63 नमी देखी जा सकती है। वहीं हवा की रफ्तार 6 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद है। वहीं आज दिल्ली में बारिश के काफी कम चांसेस हैं। मौसम विभाग की तरफ से सिर्फ 10 प्रतिशत बारिश होने के चांस बताए गए हैं। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम में आए बदलाव के कारण वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। ठंडी हवाओं और साफ मौसम के कारण दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के अधिकांश इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बेहतर स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि 19 मार्च से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। पूर्वानुमान के अनुसार उस दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 20 मार्च को भी आंशिक बादल और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 21 मार्च को सामान्य रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम में इस बदलाव के कारण प्रदूषण के स्तर में कमी आई है और हवा साफ हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि बारिश और तेज हवाएं जारी रहती हैं तो आने वाले दिनों में भी एनसीआर के लोगों को साफ हवा का लाभ मिल सकता है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/17/मार्च /2026