राज्य
17-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। एम्स दिल्ली के डॉ. अंबुज राय के अनुसार, हृदय रोगियों को तेल पूरी तरह बंद करने की आवश्यकता नहीं है। अच्छे वसा वाले नट्स और तेल शरीर के लिए महत्वपूर्ण हैं। हृदय रोग में भी अच्छे वसा वाले नट्स और तेल शरीर के लिए जरूरी होते हैं। इसलिए हृदय रोग में तेल का उपयोग पूरी तरह बंद करना जरूरी नहीं, क्योंकि भारतीय स्वाद अनुसार तैयार भोजन पद्धति से इसे काबू में रखा जा सकता है। सीमित मात्रा में सही प्रकार के तेल और नट्स दिल और शरीर के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। यह कहना है अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के हृदय रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. अंबुज राय का। उनके अनुसार, दिल के मरीजों को तेल पूरी तरह बंद करने की आवश्यकता नहीं। बादाम और अखरोट जैसे नट्स और सरसों या मूंगफली जैसे तेल शरीर को आवश्यक अच्छे वसा प्रदान करते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण भी होते हैं। दावा किया कि दिल की बीमारी को केवल दवाओं से ही नहीं, बल्कि सही भोजन प्रबंधन से भी नियंत्रित और इसके खतरे को कम किया जा सकता है। बताया कि यदि पूरा परिवार मिलकर इस प्रकार का भोजन अपनाए तो इसे लंबे समय तक जारी रखना आसान हो जाता है। इसी के मद्देनजर भारतीय परिस्थितियों व स्वाद को ध्यान में रख हुए शोध में दिल के मरीजों के लिए इंडियन अडैप्टेड मेडिटेरेनियन डाइट (आइएएमडी) तैयार की गई है। बताया कि दुनिया में मेडिटेरेनियन डाइट को दिल की सेहत के लिए बेहतर माना जाता है, लेकिन भारतीय घरों में इसे उसी रूप में अपनाना आसान नहीं होता। इसलिए भारतीय मसालों, दालों और स्थानीय खाद्य पदार्थों को शामिल करके इसे विकसित किया गया है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/17/मार्च /2026