क्षेत्रीय
कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले के ग्राम करूमौहा स्थित घने जंगल में एक युवक की लाश पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकी मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान परदेसी (22 वर्ष) के रूप में की गई है। उक्त घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद रजगामार चौकी की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।रजगामार चौकी प्रभारी लक्ष्मण खूंटे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। 18 मार्च / मित्तल