क्षेत्रीय
18-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। माढ़ोताल थानान्तर्गत पाटन के ग्राम बेनीखेड़ा में कम कीमत पर जमीन खरीदकर उसकी प्लाटिंग कर बेचकर मुनाफा कमाने का झांसा देते हुए एक जालसाज ने एक युवक से जमीन खरीदने का सौदा कर 11 लाख रूपए हड़प लिये। जालसाज द्वारा पैसे नहीं वापस करने पर उसके खिलाफ धोखाधडी़ व अमानत में ख्यानत करने का मामला दर्ज किया गया है। माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि चेरीताल निवासी अभय सिंह मेश्राम की मुलाकात वर्ष 2018 में लमती विजय नगर निवासी बॉबी सिंह से हुई थी। पुरानी जान पहचान के कारण अभय उसे पहले से जानता था मई 2022 में बॉबी सिंह ने अभय को बताया कि पाटन तहसील के ग्राम बेनीखेड़ा में एक एकड़ जमीन सस्ती दर पर मिल रही है यदि वह उसने निवेश करे तो उसे अच्छा मुनाफा होगा। बॉबी सिंह ने एक एकड़ जमीन की कीमत 80 लाख रूपए बतायी। अभय सिंह ने उसने बताया कि फिलहाल उसके पास 20 लाख रूपए ही हैं जिसे वह जमीन में लगा सकता है। तो बॉबी सिंह ने कहा कि वह उक्त जमीन में अन्य लोगों को भी पार्टनर बनायेगा इसके बाद जमीन प्लाटिंग कर अच्छे कीमत में बेच देंगे। जालसाज बॉबी सिंह की बातों में आकर अभय मेश्राम ने एफडी से मिली 20 लाख रूपए की रकम की उक्त जमीन में लगा दी। इस दौरान बॉबी सिंह ने उससे जमीन खरीदने के लिए एग्रीमेंट भी तैयार कराया था जिसका विज्ञापन बकायदा समाचार पत्र में प्रकाशित होने पर अभय का भरोसा बढ़ गया। जालसाज बॉबी सिंह इस जमीन का हिस्सा किसान जयराम पटेल, राजा राम पटेल को भी बेचा था जिनसे जमीन के संबंध में कोई अवैधानिक अनुबंध नहीं किया था। जमीन पर कब्जा नहीं मिलने पर जब अभय मेश्राम ने इस संबंध में बॉबी सिंह से पूछा तो वह बोला कि उक्त जमीन के बीच से नहर गुजर रही है जिससे उसमें प्लाटिंग नहीं हो पायेगी। बॉबी सिंह ने अभय को 9 लाख 20 हजार रूपए की राशि लौटाई लेकिन 10 लाख 82 हजार रूपए अभी तक नहीं लौटाये। इस तरह आरोपी ने अमानत में ख्यानत कर उक्त रकम हड़प ली। सुनील साहू / मोनिका / 18 मार्च 2026