भोपाल(ईएमएस)। देहात इलाके के बैरसिया थाना क्षेत्र में स्थित रमगढ़ा गांव के पास मेन रोड पर चलती बाइक से गिरने से महिला की मौत हो गई। वह बेटे के साथ मोटरसाइकिल से जा रही थीं। इसी दौरान वह गाड़ी से गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गई थीं। उसका उपचार भैंसाखेड़ी स्थित निजी अस्पताल में जारी था। जहॉ मंगलवार को उन्होनें दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक ग्राम गोंडीपुरा बैरसिया निवासी रेखा बाई सेन (49) के पति पर्वत सेन की करीब तीन साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपने इकलौते नाबालिग बेटे के साथ रहती थीं। 13 मार्च को रेखा बाई बेटे के साथ कहीं जा रही थीं। इस बीच रमगढ़ा रोड पर वह चलती गाड़ी से गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गईं। पुलिस का कहना है कि रेखा बाई शुगर और बीपी की बीमारी से पीड़ित थीं। अनुमान है की अचानक चक्कर आने पर वह चलती गाड़ी से नीचे गिरी होंगी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौपं दिया है। आगे की जॉच में बेटे के डिटेल बयान दर्ज होने के बाद ही हादसे के सही कारणे का खुलासा हो सकेगा। जुनेद / 18 मार्च