क्षेत्रीय
18-Mar-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) । अखिल भारत हिन्दू महासभा मध्यप्रदेश की प्रादेशिक बैठक 29 मार्च को सुबह 11-00 बजे, हिन्दू महासभा भवन, दौलतगंज, लश्कर ग्वालियर में आयोजित की गई हैं। बैठक में भितरवार में देवी-देवताओं का अपमान एवं धर्मान्तरण पर कार्रवाई हो, मध्यप्रदेश की सरकार गौमांस का निर्यात से सरकारी कोष भरना बन्द करने,धार भोजशाला को मुक्त कराने, मंदिरों का सरकारी करण बंद करने, मध्यप्रदेश में युवाओं में नशा मुक्ति अभियान चलाने, मध्यप्रदेश सरकार की हिन्दू विरोधी नीतियों को लेकर समीक्षा बैठक में कर निर्णय लिया जाएगा। बैठक में भोपाल, नर्मदा पुरम, सीहोर,देवास, राजगढ़,रायसैन, सागर, विदिशा, नरसिंहपुर, जबलपुर, खरगौन, खंडवा, इन्दौर,धार, उज्जैन, शिवपुरी सहित अनेकों जिलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।