वित्तीय वर्ष समाप्ति के मात्र 12 दिन शेष कटनी (ईएमएस)। वित्तीय वर्ष समाप्ति के शेष बचे 12 दिनों में नागरिकों को सुगमता से निगम के बकाया करों को जमा करने की सुविधा प्रदान करने हेतु निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर गुरुवार 19 मार्च को सुभाष चौक सहित वार्ड क्रमांक 37 से 40 तक के नागरिकों हेतु भोले मंदिर के पास विशेष शिविरों का आयोजन किया जायेगा। शिविर के दौरान नागरिकों को उनके बकाया करों से संबंधित समस्याओं एवं शंकाओं का भी निराकरण किया जा रहा है। राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक ने बताया कि सुगम सेवा सरल भुगतान की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए बुधवार को नगर के दो स्थलों सुभाष चौक एवं शिव नगर कैलवारा रोड दुर्गा मंदिर के पास विशेष कर संग्रहण शिविरों का आयोजन किया जाकर नागरिकों को उनके बकाया संपत्ति कर एवं जलकर जमा करने की सुविधा उनके वार्ड में ही प्रदान की गई। निगम प्रशासन ने करदाताओं से गुरुवार को आयोजित होने वाले शिविरों का उठाकर निगम के बकाया कर जमा करते हुए भविष्य में होने वाली परेशानी से बचने की अपील की गई है। ईएमएस/मोहने/ 18 मार्च 2026