क्षेत्रीय
18-Mar-2026
...


सूर्य उपासना कार्यक्रम में शामिल होंगे राज्यमंत्री श्री धर्मेन्‍द्र लोधी नोडल अधिकारी एवं उपायुक्त नगर निगम श्री गुप्ता ने अधिकारियों कर्मचारियों को सौंपे दायित्व कटनी (ईएमएस)। राज्य शासन एवं जिला कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशानुसार गुरुवार 19 मार्च की पूर्वान्ह में सूर्य उपासना कार्यक्रम अंतर्गत नगर के प्रमुख मंदिरों एवं शासकीय भवनों पर ब्रम्हध्वज स्थापित करने तथा नाट्य प्रस्तुति सम्राट सम्राट विक्रमादित्य का मंचन किया जाना है। सूर्य उपासना के अवसर पर 19 मार्च को प्रातः 10 बजे से संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास और धर्मस्व राज्यमंत्री श्री धर्मेन्‍द्र लोधी के मुख्‍य आतिथ्‍य में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन बस स्टैंड स्थित ऑडिटोरियम में किया जाना निर्धारित है। इस हेतु कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं उपायुक्त श्री शैलेष गुप्ता द्वारा कार्यक्रम आयोजन की आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु निगम के अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दायित्व सौंपे है। इन्हें सौंपे दायित्व उपायुक्त श्री गुप्ता द्वारा जारी आदेशानुसार प्रभारी अधिकारी के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटनी एवं प्राचार्य तिलक कॉलेज एवं जिला शिक्षा अधिकारी से समन्वय करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तथा मिनट -टू - मिनट कार्यक्रम तैयार करने हेतु श्री आदेश जैन सहायक यंत्री , जे.पी.सिंह बघेल उपयंत्री, नागेन्द्र पटेल प्रभारी कार्यालय अधीक्षक, यश रजक सिटी मिशन मैनेजर सहित पंकज निगम समयपाल को दायित्व सौंपा गया है। वहीं सूर्य उपासना कार्यक्रम अंतर्गत प्रमुख मंदिरों एवं शासकीय भवनों में ब्रम्हध्वज स्थापित करने हेतु उपयंत्री श्री शैलेन्द्र प्यासी, पवन श्रीवास्तव सहित तीन समयपाल की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि नाट्य प्रस्तुति सम्राट विक्रमादित्य का मंचन एवं विक्रम संवत की भूमिका संबंधी कार्य व्यवस्था हेतु सहायक सामुदायिक संगठन रविशंकर पाण्डेय, सनद विश्वकर्मा सहित दो अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार मंचन नाट्य दल के भोजन एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था का दायित्व उपयंत्री शैलेन्द्र प्यासी सहित सहायक ग्रेड -3 आशीष बिलैया को कार्यक्रम स्थल पर आवश्यकतानुसार लाईट साज-सज्जा, माईक, साउंड, मंच एवं बैठक व्यवस्था हेतु सहायक यंत्री अनिल जायसवाल, उपयंत्री पवन श्रीवास्तव को दायित्व प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त उपायुक्त श्री गुप्ता नें कार्यक्रम स्थल एवं पहुंच मार्गो पर पर्याप्त प्रकाश, विद्युत एवं जनरेटर, साफ-सफाई, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, चलित शौचालय, स्वच्छ पेयजल, कार्यक्रम की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी, प्रचार-प्रसार, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं पदाधिकारियों का आमंत्रण, स्वलपाहार एवं पेयजल, फूलमाला, बैकड्राप, बुके, फ्लेक्स बैनर, पहुंच मार्गो के अतिक्रमण हटाने सहित कार्यक्रम स्थल पर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थित का दायित्व निगम के विभागीय अधिकारियों को सौंपा जाकर समस्त व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करानें के निर्देश दिए गए है। ईएमएस/मोहने/ 18 मार्च 2026