पाकुड़(ईएमएस)।जिले में रामनवमी, ईद, गुड फ्राइडे,ईस्टर और सरहुल त्यौहार शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने जिला स्तरीय शांति समिति की संयुक्त बैठक की।बाजार समिति प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में जिले भर के वीडियो अंचलाधिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सभी थानों के थानेदार सहित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के प्रमुख लोगों ने हिस्सा लिया।बैठक में उपायुक्त ने प्रशासनिक इंतजामों एवं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा इंतजामों को जानकारी देते हुए सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील किया।बैठक में लोगो से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने,त्यौहार के मौके पर संयम बरतने,एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने की अपील की गई।मौजूद पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ तैयारी सुनिश्चित करने तथा आवश्यक स्थानों पर बैरिकेटिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था करने को कहा गया। बैठक में मौजूद लोगों से भी शांतिपूर्ण त्यौहार सम्पन्न कराने को लेकर भी उनके सुझाव लिए गए। कर्मवीर सिंह/18मार्च/26