:: इंदौर-उज्जैन संभाग के विभागीय अधिकारियों ने लिया हिस्सा :: इंदौर (ईएमएस)। सहायक श्रमायुक्त इंदौर द्वारा इंदौर एवं उज्जैन संभाग के विभागीय अधिकारियों और स्टैक होल्डर्स के लिए स्टेट एक्शन प्लान, श्रम संहिताएं तथा बाल एवं बंधक श्रम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जालसभा गृह, साउथ तुकोगंज में किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उप श्रमायुक्त मुख्यालय आशीष पालीवाल, सहायक श्रमायुक्त सिंगरौली बी.पी. सिंह, सहायक श्रमायुक्त उज्जैन राखी जोशी, ई.एस.आई.एस. डायरेक्टर चंद्रशेखर जायसवाल और यूनिसेफ के राज्य सलाहकार अमरजीत सिंह उपस्थित रहे। यूनिसेफ को-ऑर्डिनेटर अमरजीत सिंह ने बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम 1986 तथा बंधक श्रम अधिनियम 1976 के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा श्रम स्टार रेटिंग, कार्यस्थल सुरक्षा, वेतन संहिता 2019, औद्योगिक संबंध संहिता 2020 और सामाजिक सुरक्षा संहिताओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान इंदौर-उज्जैन संभाग के श्रम विभाग, भविष्य निधि, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा और पुलिस विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रम निरीक्षक तृप्ति डावर एवं अविनाश रंगारे द्वारा किया गया। प्रकाश/18 मार्च 2026