राज्य
18-Mar-2026


:: 10 अप्रैल तक जमा होंगे फॉर्म :: इंदौर (ईएमएस)। शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र इंदौर ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग प्री-कम-मेन्स परीक्षा 2027 के लिए पात्र प्रशिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक प्रशिक्षक अपना रिज्यूम 23 मार्च से 10 अप्रैल 2026 तक कार्यालयीन समय में संस्थान में जमा कर सकते हैं। प्रशिक्षण की संभावित तिथि 3 मई 2026 निर्धारित की गई है। आवेदकों के लिए संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी स्नातकोत्तर उपाधि अथवा प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में अध्यापन का अनुभव होना अनिवार्य है। प्रशिक्षण का माध्यम केवल हिन्दी रहेगा और प्रत्येक 90 मिनट के कालखण्ड के लिए 800 रुपये मानदेय देय होगा। प्राप्त आवेदनों का अंतिम चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष क्रमांक 0731-2920465 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रकाश/18 मार्च 2026