राज्य
18-Mar-2026


देहरादून (ईएमएस)। उत्तराखंड क्रांति दल के दिव्यांग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुमित डंगवाल ने कहा है कि दिव्यांग पुनर्वास केंद्र गांधी शताब्दी चिकित्सालय में प्रत्येक बुधवार को दिव्यांग जनों के नेत्र, कान एवं नाक संबंधी समस्याओं का निराकरण होता है लेकिन चिकित्सक के समय पर न आने के कारण दिव्यांग मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को यह सुविधाएं नहीं मिल पा रही है और इलाज भी नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि डाक्टर आलोक जैन की बुधवार को चिकित्सालय में ड्यूटी रहती है जो की अपने कार्य पर प्रत्येक दिन दोपहर दो बजे आते हैं और इन सभी समस्याओं के लिए वहां के सभी बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष को कोऑर्डिनेशन हॉस्पिटल में रेफर किया जाता है। उन्होंने कहा कि इसकी कोई जानकारी अभी जिलाधिकारी के पास नहीं पहुंची है जिसके कारण दिव्यांगों को समस्याओं का सामना उठाना पड़ता है। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/18 मार्च 2026