राज्य
बेगूसराय, (ईएमएस)। नमामि गंगे एवं गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार दिनांक 18 मार्च को बेगूसराय के जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के मार्गदर्शन में सिमरिया घाट, बेगूसराय में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गंगा आरती, दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वच्छता जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य गंगा नदी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करना तथा स्वच्छता एवं संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करना है। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी सहित जिले के अन्य पदाधिकारी, जीविका दीदियां, स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवकों एवं विभिन्न संगठनों की सक्रिय भागीदारी रही। संतोष झा- १८ मार्च/२०२६/ईएमएस