राज्य
18-Mar-2026
...


बेगूसराय, (ईएमएस)। बेगूसराय के जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री द्वारा संभावित बाढ़ की पूर्व तैयारी की समीक्षा के उद्देश्य से बुधवार दिनांक 18 मार्च को मटिहानी प्रखंड का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाढ़ से संबंधित संवेदनशील क्षेत्रों, तटबंधों, राहत शिविरों की संभावित व्यवस्था तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े संसाधनों का जायजा लिया। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ समय पर पूर्ण कर ली जाएं। संतोष झा- १८ मार्च/२०२६/ईएमएस