राज्य
18-Mar-2026
...


विभिन्न प्रांतो से बरामद मोबाइलों को एसपी क्राइम ने मोबाइल स्वामियों को लौटाये खोये मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे में लौटी खुशियां, पुलिस का जताया आभार हरिद्वार (ईएमएस)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा ऑपरेशन रिकवरी के तहत खोए हुये मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए सभी थाना प्रभारियों को सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में पुलिस टीम के द्वारा सीईआईआर पोर्टल एवं अन्य माध्यम से खोए हुए 120 मोबाइल फोन की रिकवर किये गये। जिनकी बाजार में कीमत करीब 50 लाख रूपये आंकी जा रही है। पुलिस ने खोये हुये मोबाइल फोन उत्तराखण्ड सहित उत्तर प्रदेश, गुजरात, सिक्किम, महाराष्ट्र, आन्ध्र-प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर आदि अन्य राज्यों से बरामद किये गए। बरामद मोबाइल फोन में से 37 मोबाईल फोनो के मोबाइल स्वामी गुजरात, सिक्किम, महाराष्ट्र, आन्ध्र-प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर आदि राज्यो के अधिक दूर होने के कारण अपना फोन लेने के लिये कोतवाली नहीं आ सकें। जिनके मोबाईल फोनो को हरिद्वार पुलिस द्वारा कोरियर सर्विस के माध्यम से मोबाईल स्वामियों तक पंहुचायें जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मोबाइल स्वामी पुलिस की सूचना पर अपने खोये हुये मोबाइल फोन लेने के लिए कोतवाली नगर हरिद्वार पहुंचे। खोये मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद छोड चुके मोबाइल फोन स्वामियों ने मोबाइल फोन मिलने पर हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए आभार जताया है। हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील की हैं कि अगर किसी व्यक्ति का मोबाइल खो जाता है, तो इसकी सूचना संबंधित थाने को अवश्य दें। हरिद्वार पुलिस प्रयास करेगी कि आपके मोबाइल जल्द से जल्द ढूंढ कर मोबाइल स्वामियों को लौटा सकें। (फोटो-11) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/18 मार्च 2026