हरिद्वार (ईएमएस)। पुलिस मुख्यालय देहरादून के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुंदन सिंह राणा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक ज्वालापुर खेमेन्द्र गंगवार एवं समस्त उप निरीक्षक गणों की मौजूदगी में कोतवाली ज्वालापुर परिसर मे थाना दिवस मनाया गया। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत निवासरत विभिन्न समुदाय के लोग जिनकी पारिवारिक तथा अन्य सभी प्रकार की समस्याएं थी तथा जिनके द्वारा पूर्व में भी उच्चाधिकारी गणों को प्रार्थना पत्र प्रेषित किए गए हैं, उन सभी को थाने पर बुलवाया गया। जहां पर उनके समस्याओं को सुना और प्राथमिकता के आधार पर उनकी समस्याओं का निराकरण किया गया। जिनमें कुछ प्रकरण सिविल प्रकृति के होने के कारण माननीय न्यायालय चार जोई की हिदायत दी गई तथा कुछ प्रकरणों में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। ज्वालापुर पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों को अपनी समस्या सीधे थाने को बताने हेतु अवगत कराया गया और कहा कि पुलिस से डरें व घबराए नहीं तथा महिलाओं से संबंधित समस्या महिला हेल्प डेस्क में बताने को सूचित किया गया। प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा समस्त उप निरीक्षक गण को हिदायत दी कि पेंडिंग विवेचना व प्रार्थना पत्र का जल्द से जल्द निस्तारण करेंगे। (फोटो-13) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/18 मार्च 2026