राज्य
18-Mar-2026
...


हरिद्वार (ईएमएस)। कोतवाली ज्वालापुर प्रांगण में सीओ ज्वालापुर संजय चैहान व प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुन्दन सिंह राणा की अध्यक्षता में आगामी ईद-उल-फि़तर के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में निवासरत सभी समुदाय के सम्भ्रांत व्यक्तियों- मौलवी, इमाम, सीएलजी मैम्बर्स, पार्षदों, व्यापार मंडल के पदाधिकारी सदस्यों की मौजूदगी में थाना प्रांगण में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मौजूद लोगों को ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की गई साथ ही साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था-नमाज को दौरान रोड बाधित न करने एवं यातायात व्यवस्था में सहयोग करने के लिए कहा गया। सीओ ज्वालापुर संजय चैहान ने बताया कि सोशल मीडिया पर किसी तरह की कोई ऐसी पोस्ट ना डालें। जिससे किसी की धार्मिक भावना को आहत पहुंचे। किसी भी व्यक्ति द्वारा इस तरह की कोई पोस्ट या भ्रामक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली गयी तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गोष्ठी में मौजूद व्यक्तियों द्वारा ईद-उल-फि़तर को सकुशल संपन्न कराएं जाने हेतु शासन-प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। (फोटो-14) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/18 मार्च 2026