राज्य
18-Mar-2026


:: अत्यंत पीड़ादायक है यह हादसा, शोकाकुल परिवारों के साथ है पूरी सरकार : डॉ. मोहन यादव इंदौर (ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर की ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में हुई हृदयविदारक अग्नि दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत नागरिकों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे को एक अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि निर्दोष जिंदगियों का इस तरह जाना अत्यंत कष्टदायक और विचलित करने वाला है। संवेदनाओं के साथ सरकार खड़ी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा, यह दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। दुःख की इस घड़ी में हमारी पूरी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। शासन-प्रशासन हर संभव मदद के लिए तत्पर है। बाबा महाकाल से प्रार्थना मुख्यमंत्री ने उज्जैन के अधिपति बाबा महाकाल से दिवंगतों की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और उनके परिजनों को यह वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही, उन्होंने हादसे में झुलसे और अस्पताल में उपचाराधीन घायलों के शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होने की कामना भी की है। प्रकाश/18 मार्च 2026