- दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज इन्दौर (ईएमएस) अपनी बीमार मां के इलाज के खर्च को लेकर आपस में भिड़े तीन कलियुगी बेटों के बीच मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला थाने पुलिस तक जा पहुंचा। पुलिस ने एक भाई की शिकायत पर उसके ही दो भाइयों और उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला पंढरीनाथ थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार कबूतरखाना मस्जिद चौक निवासी हेमंत पिवाल उम बत्तीस साल ने अपनी दर्ज शिकायत में पुलिस को बताया कि उसके छोटे भाई मधु पिवाल और नोनू पिवाल ने मां के इलाज के लिए उससे पैसों की मांग की थी तो उसने उन्हें सैलरी आने के बाद पैसे देने की बात कही, जिससे उन दोनों भाइयों को गुस्सा आ गया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। मधु पिवाल और उसके साथ आए उसके साथी करीम ने हाथ-मुक्कों से हमला किया, जबकि नोनू पिवाल ने लाठी से वार किया। हमले में उसके नाक, सिर और दाहिने हाथ में चोट आई है। घटना के बाद जाते जाते उन्होंने हेमंत को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 21 मार्च 2026