राज्य
21-Mar-2026
...


- वायु प्रदूषण की भूमिका पर एम्स करेगा शोध नई दिल्ली (ईएमएस)। एम्स के अनुसार, देश में फेफड़ों के कैंसर के लगभग 40 प्रतिशत मरीज धूम्रपान नहीं करते। वायु प्रदूषण, विशेषकर पीएम 2.5, इसका एक बड़ा कारण हो सकता है। एम्स एयरकेयर शोध के माध्यम से वायु प्रदूषण और फेफड़ों के कैंसर के संबंध का वैज्ञानिक अध्ययन करेगा, जिसमें आनुवंशिक संवेदनशीलता भी शामिल होगी। यह आंकड़ा इस धारणा को चुनौती देता है कि फेफड़ों का कैंसर धूमपान करने वालों की बीमारी है। यह जानकारी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में शुक्रवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में रेडियो आंकोलाजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. अभिषेक शंकर और प्रोफेसर डा. सुनील कुमार ने दी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/21/मार्च/2026