खेल
21-Mar-2026


बंगलुरु (ईएमएस)। आईपीएल के 19 सत्र से ठीक पहले तेज गेंदबाज यश दयाल के अभ्यास सत्र में नहीं पहुंचने से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आसीबी) की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। यश के अचानक ही इस प्रकार लापता होने से प्रबंधन परेशान है। यश न तो टीम के ट्रेनिंग सेशन में पहुंचा और न ही प्रमोशनल मटेरियल में नजर आया जिससे उसके भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। यश के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अभ्यास सत्र के साथ ही टीम बस में नहीं होने से प्रशंसकों को लग रहा है कि उसे बाहर कर दिया गया है। साल 2025 में आरसीबी को खिताब जिताने के बाद से यश दयाल ने कोई भी मैच नहीं खेला है और वह उन्होंने उत्तर प्रदेश की घरेलू टीम से भी दूर बने हुए हैं। वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार यश दयाल इस समय शारीरिक शोषण के आरोप में कानूनी मामलों में फंसे हैं। उनके खिलाफ गाजियाबाद में शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, वहीं जयपुर में भी उनपर एक मामला है। वह अभी जमानत पर बाहर हैं पर इसका प्रभाव उनके खेल पर दिख रहा है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी और उनके बचपन के कोच का भी उनसे संपर्क नहीं हुआ है। ये भी कहा जा रहा है कि हैं उन्होंने अपना फोन नंबर भी बदल लिया है। वहीं इसी बीच उनकी पत्नी और कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर ने सोशल मीडिय में एक तस्वीर साझा की है। इसमें यश दयाल नेट्स में ट्रेनिंग करते नजर आए। हालांकि यह ट्रेनिंग आरसीबी की नहीं लग रही, जिससे यह संकेत मिलता है कि वह फिलहाल अकेले ट्रेनिंग कर रहे हैं। आरसीबी ने पिछले साल यश दयाल को 5 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, लेकिन टीम कैंप और प्रमोशनल गतिविधियों से उनकी दूरी यह संकेत दे रही है कि फ्रेंचाइजी उनसे दूरी बना सकती है। ईएमएस 21 मार्च 2026