खेल
21-Mar-2026


पीसीबी अधिकारियों के हस्तक्षेप से काम करना था मुश्किल जोहांसबर्ग (ईएमएस)। श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के नये मुख्य कोच गैरी कर्स्टन इससे पहले पाकिस्तान टीम के भी मुख्य कोच रहे थे पर उन्हें कोच बनने के कुछ समय के अंदर ही अपना पद छोड़ना पड़ा था। कर्स्टन ने अब इसके कारणों का खुलासा किया है। इस पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर का कहना है कि जब वह पाकिस्तान के कोच थे तो हालात इतने अधिक खराब थे कि उनके लिए काम करना कठिन हो गया था। कर्स्टन के अनुसार पाक बोर्ड पीसीबी के अधिकारियों को कामकाज में दखला बना रहता था। कोच अपने तौर पर फैसले नहीं ले पाता था। । पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपने लगातार बदलते कप्तानों और कोचों की वजह से चर्चा में रहती है। गैरी कर्स्टन को भी पीसीबी ने बड़े शोर गुल के साथ पाकिस्तान टीम का हेड कोच बनाया था, लेकिन उनका कार्यकाल भी निश्चित समय तक नहीं चल सका। कर्स्टन ने इसकी वजह बताई है। कर्स्टन ने कहा है कि टीम के मामलों में बाहरी दबाव इतना अधिक था कि खिलाड़ियों के साथ एक स्थिर माहौल बनाना संभव नहीं था। जिससे वह परेशान हो गये थे। मुझे नहीं लगता कि मैंने इसे पहले कभी उस स्तर पर ऐसा देखा है। उन्होंने कहा कि जब परिणाम टीम के हिसाब से नहीं होते, तो कोच सबसे पहले निशाने पर होता है। ऐसी हालातों में टीम के साथ काम करना संभव नहीं था। साथ ही कहा कि पीसीबी अनुबंध का सही से पालन नहीं कर रहा था। बकाया राशि भी नहीं मिल रही थे। इन कारणों से भी उन्हें पद छोड़ना पड़। इससे पहले वह भारतीय टीम के भी कोच रहे थे। टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मुख्य कोच सनथ जयसूर्या के इस्तीफे के बाद उन्हें कोच की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वह अगले माह से अपना पद संभालेंगे। गिरजा/ईएमएस 21 मार्च 2026