राज्य
21-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षित एंट्री और भीड़ प्रबंधन के लिए जल्द ही क्यूआर कोड आधारित सिस्टम शुरू होगा। इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित निगरानी प्रणाली भी लागू की जाएगी, जो संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत अलर्ट देगी। यह व्यवस्था कुछ हद तक मेट्रो स्टेशनों की तरह होगी, जिससे स्टेशन पर केवल वेरिफाइड यात्रियों की ही एंट्री सुनिश्चित की जा सकेगी।इसके साथ ही स्टेशन परिसर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित निगरानी प्रणाली भी लागू की जाएगी। इसके तहत कैमरों के जरिये स्टेशन के हर हिस्से जैसे प्लेटफॉर्म, कॉनकोर्स, एंट्री-एग्जिट प्वाइंट और ऐसे स्थान जहां से अनधिकृत प्रवेश की आशंका रहती है, वहां नजर रखी जाएगी। स्टेशन पर एक एक्सेप्शन इवेंट डिस्प्ले आधारित कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा। यहां एआई तकनीक के माध्यम से लाइव कैमरा फीड का विश्लेषण किया जाएगा। यदि किसी भी प्रकार की असामान्य या असुरक्षित गतिविधि दिखाई देती है तो निगरानी कर रहे कर्मचारियों को तुरंत अलर्ट मिल जाएगा। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/21/मार्च/2026